फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: माता के जयकारों से गूंजे मंदिर, दर्शनों के लिए कतारों में लगे रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
अष्टमी पूजन पर हमीरपुर में कन्या पूजन करते हुए। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में रविवार को शरद नवरात्र की अष्टमी पर खूब रौनक रही। लोगों ने नवरात्र के चलते बाजारों में फलों और कन्या पूजन के लिए सामग्री खरीदी। अष्टमी के दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की दिनभर लाइनें लगी रहीं। इस दौरान माता के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। लोगों ने मंदिरों, घरों में कन्या पूजन कर सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


हमीरपुर शहर में झनियारी माता, सिंदूरी माता मंदिर, लदरौर के संतोषी माता मंदिर और अवाहदेवी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। श्रद्धालु पूजा के थाल लेकर मंदिर में दिनभर माता के भजन गाते और कीर्तन करते नजर आए। नवरात्र के शुभ अवसर पर उपमंडल सुजानपुर की अलग-अलग पंचायतों सुजानपुर शहर सहित कई स्थानों पर मां भगवती के जागरणों का आयोजन किया गया। इनमें विशेष रूप से विधायक राजेंद्र राणा ने हाजिरी लगाकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के काली माता मंदिर प्रांगण में भी भगवती जागरण का आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने माता की भेंटें गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। लोग भी भक्तिरस में लीन होकर देर रात तक मां के जयकारे लगाते रहे। रविवार को जागरण संपन्न होने के बाद भंडारों का आयोजन किया गया। इस दौरान दुर्गा माता मंदिर टिक्कर, ग्राम पंचायत बजडोह के भरठयाणी गांव में नवनिर्मित माता के मंदिर में अष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। अष्टमी के भंडारे के शुभ अवसर पर जिला परिषद सदस्य पवन कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर कमेटी को मंदिर के विकास कार्य कराने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन


समाचार: बवीता चंदेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें