फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तहसीलदार कंवर ने किया नादौन बाजार का निरीक्षण

Sun, 19 Oct 2025 01:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन में लगाए गए पटाखों के स्टॉल का निरीक्षण करते हुए अधिकारी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में पटाखे बेचने पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के चलते तहसीलदार रोहित कंवर की अगुवाई में प्रशासन की टीम ने बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

रोहित कंवर ने बताया कि पटाखों की बिक्री केवल नगर परिषद कार्यालय परिसर में बनाए गए प्लॉट या रामलीला मैदान में ही होगी। प्रशासन से अनुमति लिए बगैर पटाखे बेचने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया है कि वह अपने आसपास किसी को भी पटाखे न बेचने दें और यदि कोई नहीं मानता है तो इसकी सूचना या शिकायत तुरंत प्रशासन को दें।
उन्होंने पटाखा विक्रेताओं से आग्रह किया है कि वह तय दामों से अधिक दाम न वसूलें। कंवर ने दुकानों से बहुत आगे सामान बढ़ाकर लगाने वाले दुकानदारों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निर्मल सिंह, ईओ नगर परिषद रमन कुमार, एसआई नरेश कुमार सहित नगर परिषद के स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी और कनिष्ठ अभियंता अंशुल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें