फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एचपीवी वैक्सीन लगाने में रुचि नहीं दिखा रहीं किशोरियां

Wed, 08 Apr 2026 12:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को अब तक अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। तीन दिन के टीकाकरण कार्यक्रमों में 2400 किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था लेकिन अब तक केवल 593 किशोरियों का ही टीकाकरण हो सका है।
विज्ञापन

यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया। टीकाकरण के प्रति किशोरियों और उनके अभिभावकों में जागरूकता की कमी और विभिन्न प्रकार की भ्रांतियां अभियान की रफ्तार को धीमा कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक टीकाकरण करने के लिए नई रणनीति अपनाने का निर्णय लिया है।

विभाग स्कूलों के माध्यम से किशोरियों तक टीके के फायदों से जुड़ी जानकारी पहुंचाएगा। इसके तहत स्कूलों में जागरूकता पत्र वितरित किए जाएंगे। इनमें ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
विज्ञापन

किशोरियां जागरूकता पत्रों को अभिभावकों को दिखाकर उन्हें जागरूक करेंगी। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से लोगों की भ्रांतियां दूर होंगी और टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी। जिले में तीन महीने तक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 4338 किशोरियों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा है।

एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में कारगर है। सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण जरूरी है। अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और बेटियों को टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

-डॉ. प्रवीण चौधरी, सीएमओ, हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें