फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी विवि : खेल, पिछड़ा क्षेत्र वर्ग के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच आज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीटेक, बी फार्मेसी सहित सभी स्नातक (यूजी) स्तर में पूर्व सैनिक, रक्षा व स्वतंत्रता सेनानी और उसके आश्रित कोटे, खेल और पिछड़ा क्षेत्र कोटे के तहत प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच 11 जुलाई को होगी। तकनीकी विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. जयदेव ने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने बीटेक, बी फार्मेसी सहित अन्य यूजी विषयों में प्रवेश के लिए उपरोक्त कोटे के तहत काउंसलिंग फार्म भरे हैं, उन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच तकनीकी विवि परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थियों से आग्रह है कि उपरोक्त दस्तावेजों की मूल प्रतियां साथ लाएं। जो अभ्यर्थी उपरोक्त कोटे के दस्तावेजों की जांच में नहीं आएगा, उसे उपरोक्त कोटे के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें