फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को रोपड़ के पास हांफी एचआरटीसी की वोल्वो बस

विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। हमीरपुर से दिल्ली रूट पर जाने वाले एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की वोल्वो बस सोमवार रात करीब 12:00 बजे रोपड़ के समीप खराब हो गई। हमीरपुर बस स्टैंड से दिल्ली के लिए रोजाना सायं 8:00 बजे वोल्वो बस रवाना होती है। सोमवार को लगभग करीब चार घंटे के सफर के बाद रोपड़ के निकट बस में तकनीकी खराबी आ गई।
विज्ञापन

यात्रियों के अनुसार जोरदार धमाका हुआ। चालक ने बताया कि इंजन में खराबी आई है। इसके चलते बस यात्रियों को आधी रात को अंजान शहर में मानसिक रूप से परेशान होना पड़ा। खासकर महिला यात्रियों को बहुत ज्यादा परेशानी हुईं। करीब दो घंटे इंतजार के बाद यात्रियों को इस रूट पर जाने वाली दो अन्य बसों के माध्यम से दिल्ली भेजा गया। एचआरटीसी बसें आए दिन खराब हो रही हैं। लोगों का कहना है कि लंबे रूट पर बसें भेजने से पहले उचित मरम्मत होनी चाहिए।
हमीरपुर एचआरटीसी डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी आने की वजह से समस्या आई। यात्रियों को दो अलग-अलग वोल्वो बसों से गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें