फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: डेंगू की रोकथाम के लिए टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हर ब्लॉक में तैयार की गई है रिस्पांस टीम
विज्ञापन


डेंगू से बचाव के लिए हर घर में किया जाएगा जागरूक

बरसात के मौसम में आते हैं डेंगू के सबसे अधिक मामले

जिला हमीरपुर में हजारों लोग पहले हो चुके हैं प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। बरसात के मौसम में डेंगू फैलने का सबसे अधिक खतरा होता है। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में स्थिति गंभीर न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर ब्लॉक पर टीमें गठित की हैं। ब्लॉक स्तर पर गठित की गई टीम का इंचार्ज खंड विकास अधिकारी को बनाया गया है। वहीं अधिक केस आने पर और टीमों का भी गठन किया जा सकता है। इस रिस्पांस टीम में बीएमओ, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सक को शामिल किया गया है। यदि किसी क्षेत्र में डेंगू के मरीज आते हैं तो यह टीम वहां तुरंत पहुंच कर राहत व बचाव के लिए कार्य करेगी और लोगों को स्वस्थ रहने के लिए कार्य करेगी। जिला हमीरपुर के कई क्षेत्र डेंगू के प्रकोप में आ चुके हैं। दो माह पूर्व स्वास्थ्य खंड टौणी देवी में डेंगू फैला था। कई गांवों के लोग प्रभावित हुए। बरसात के मौसम में अक्सर नलों से पानी गंदला और गाद वाला आता है और लोग भी इस पानी का सेवन कर लेते हैं। ऐसे में इस गंदले पानी से डेंगू होता है। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना डेेंगू के मामले आते हैं। ऐसे में किसी भी क्षेत्र में स्थिति अनियंत्रित न हो जाए, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने इन टीमों का गठन किया है। वहीं इस बारे में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने हर ब्लॉक पर टीमें गठित की हैं जो बचाव व राहत का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें