फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मेें टीम मार्स ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट हमीरपुर में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं ने अंतरिक्ष से संबंधित विभिन्न प्रकार के चार्ट और मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। इसमें प्रशिक्षुओं ने अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके बाद भाषण प्रतियोगिता का संचालन किया गया। इसमें डाइट के प्रशिक्षुओं कोमल, राजकुमार, रिजुल और दीया ने भाग लिया। तत्पश्चात अंतरिक्ष संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई।
विज्ञापन

इसमें पांच टीमों गैलेक्सी, टीम आर्यभट्ट, टीम स्टार तथा टीम मार्स ने भाग लिया तथा क्विज मास्टर चेतना, अनिल और मिलाप ने डाइट के प्रशिक्षुओं से अंतरिक्ष से संबंधित प्रश्न पूछे। इसमें टीम मार्स प्रथम, टीम गैलेक्सी द्वितीय और टीम मून तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विभिन्न रील बनाकर अंतरिक्ष के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। कार्यक्रम में प्राथमिक स्कूल गौना करौर के तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया तथा विभिन्न प्रकार की जानकारियां हासिल कीं। कार्यक्रम के प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि आज के समय में अंतरिक्ष के ज्ञान में वृद्धि करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डाइट फैकल्टी सुनील, नरेंद्र, प्रताप, राकेश, पूनम, नीलम, सुनीता, तिलक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें