फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गुजराती शिक्षा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक

Sat, 05 Apr 2025 06:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के चार शिक्षक गुजराती शिक्षा पद्धति का प्रशिक्षण लेंगे। प्री-प्राइमरी कक्षाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। शैक्षणिक भ्रमण 18 से 24 अप्रैल तक आयोजित होगा। जिसमें संसाधन व्यक्ति देशराज, रजनीश कुमार, नरेश शर्मा और भवानी सिंह गुजरात की शिक्षा पद्धति का प्रशिक्षण लेकर नई योजनाओं का अवलोकन करेंगे। भ्रमण के उपरांत पर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट देंगे। उसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में नई शिक्षा प्रणाली, अभियानों को शुरू करने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए नई योजनाओं को शुरू करने के लिए विभाग की ओर से भ्रमण का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में शिक्षा विभाग की ओर से प्रमुख संसाधन व्यक्तियों को गुजरात राज्य भेजा जा रहा है ताकि शैक्षणिक सत्र के शुरू से ही स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके।

प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुजराती राज्य की शिक्षा पद्धति का अवलोकन करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण लेने के लिए भेजा जा रहा है। भ्रमण के बाद स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवानी सिंह, जिला समन्वयक प्री-प्राइमरी शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें