फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को मात देकर लौटे शिक्षक की निमोनिया से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पट्टा स्कूल में कार्यरत भूगोल शास्त्र के प्रवक्ता की कोरोना को मात देने के बाद शनिवार को मृत्यु हो गई। शिक्षक भोरंज उपमंडल की पंचायत नंधन के गांव बलेट के निवासी थे। शिक्षक सतीश ठाकुर 23 नवंबर को कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसके चलते उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया।
विज्ञापन

यहां से वह आठ दिसंबर को कोरोना से ठीक हो गए। लेकिन, इसी दौरान उन्हें निमोनिया ने जकड़ लिया। नेरचौक से ही उन्हें चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल में लाया गया। यहां शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। रविवार को पैतृक गांव में शव का दाह संस्कार कर दिया गया। वहीं, शिक्षक की मौत पर कई अध्यापकों व अध्यापक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है। नंधन पंचायत के उपप्रधान विक्रम शर्मा ने कहा कि कोरोना से ठीक होने के बाद निमोनिया से शिक्षक की चंडीगढ़ के अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें