फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में भर्ती करवाने के नाम पर शिक्षक ने ठगे दो लाख, गिरफ्तार

विज्ञापन
Teacher cheated two lakhs in the name of getting recruited in the army, arrested
विज्ञापन
हमीरपुर। भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती करवाने के नाम पर सुजानपुर के एक अध्यापक ने युवक से दो लाख रुपये ठग लिए हैं। युवक ने इस संबंध में पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने युवक की शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से आरोपी को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि बीती 24 अगस्त को उसे आरोपी बलवीर सिंह मिला और उसने कहा कि उसका भाई भारतीय सेना में कर्नल है। वह भाई से सिफारिश के आधार पर उसे सेना में भर्ती करवा देगा। अगर वह भर्ती होना चाहता है तो उसे भर्ती करवा देगा। इस प्रलोभन के चलते आरोपी ने युवक से रुपयों की मांग की।
जिस पर युवक ने आरोपी को ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिये दो लाख रुपये भेजे। लेकिन, आरोपी ने उसके साथ धोखा किया है। आरोपी पेशे से अध्यापक है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें