फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी सरकारी बसें, प्राइवेट रूट रहेंगे सुचारु

विज्ञापन
Government buses will not run on local routes today, private routes will remain smooth
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के लोकल रूटों पर पांच अक्तूबर को निगम की बसें नहीं चलेंगी। जबकि, प्राइवेट बसों के 340 रूट इस दिन सुचारु रहेंगे। जिन रूटों पर महज सरकारी ही बसें हैं, उन क्षेत्रों के लोगों को आवाजाही में दिक्कत होगी। हालांकि, प्राइवेट बसों में भीड़ रह सकती है। निगम प्रबंधन पांच अक्तूबर को बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए बसें भेजेगा। इससे हमीरपुर जिले में चलने वाले करीब 150 सरकारी बसों के लोकल रूट ठप रहेंगे।
विज्ञापन

इस दिन अंतर जिला और अंतर राज्य रूटों पर बसें सुचारु चलेंगी, लेकिन लोकल रूटों के लिए लोगों को परेशानी होगी। टैक्सियों व निजी बसों में ही लोगों को सफर करना पड़ेगा। इसी दिन दशहरा उत्सव होने के चलते समताना या हमीरपुर में दशहरा देखने के इच्छुक लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी हो सकती है।
इस संबंध में हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने कहा कि निगम के निर्देशानुसार बिलासपुर में प्रधानमंत्री रैली के लिए लोकल रूटों की सभी बसें भेजी जाएंगी। इस दिन सभी लोकल रूट बंद रहेंगे। वहीं, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंकुश शर्मा का कहना है कि प्राइवेट बसों के सभी 340 रूट सुचारु चलेंगे। एक दो रूट नैना देवी माता मंदिर के लिए जरूर जाएंगे, लेकिन प्रधानमंत्री की रैली के लिए कोई भी निजी बस नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें