फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा का पाठ करना सिखाएं : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी मंदिर के प्रांगण में हिंदू समाज के सम्मेलन में की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिंदू जागरण अभियान के तहत हिंदू समाज का सम्मेलन रविवर को ग्राम पंचायत बलवानी के टौणी देवी मंदिर के प्रांगण में हुआ। इसकी अध्यक्षता देवभूमि संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने की। कार्यक्रम में भलवानी पंचायत और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के इंद्रप्रस्थ क्षेत्र के मंत्री लेखराज राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने हिंदू समाज से आह्वान किया है कि वह सप्ताह में कम से कम एक बार अपने धार्मिक स्थान में इकट्ठा होने की परंपरा डालें ताकि देश समाज में चल रहे गंभीर विषयों पर चिंतन और योजना बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि आज पड़ोसी देशों में हिंदुओं की स्थिति दयनीय है।
सुरजीत ठाकुर ने हिंदू समाज से आह्वान किया है कि हमें उन लोगों की कुर्बानी और बलिदान को याद करना चाहिए, जिनके कारण आज हम हिंदू हैं। सुरजीत ठाकुर ने महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी, गुरु गोविंद सिंह सहित अन्य महापुरुषों को याद किया। संत महात्माओं और कथावाचकों से भी आह्वान किया है कि हम अपने धर्म को सिर्फ मनोरंजन और नाच गाने का ही साधन न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आगे बढ़कर समाज के पौरुष और पराक्रम को जगाने का दायित्व भी लें। कार्यक्रम में भलवानी माता मंदिर में विराजमान संत विनायक ने कहा कि बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता और हनुमान चालीसा का पाठ करना सिखाएं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी, सुरेंद्र शास्त्री, चिरंजी लाल शर्मा, संजय शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें