फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महंगी हुई चाय की चुस्की, अब 15 रुपये में मिलेगा एक कप

Sat, 09 May 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में चने की दुकान पर उपस्थित ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। शहर में चाय, समोसे और खाने-पीने की अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। अब लोगों को एक कप चाय के लिए 15 रुपये चुकाने पड़ेंगे।
पहले शहर में चाय और समोसे की कीमत 10 रुपये थी, लेकिन दुकानदारों ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए इनके दाम बढ़ाकर 15 रुपये कर दिए हैं।
वहीं, चने-चावल की प्लेट, जो पहले 30 रुपये में मिलती थी, अब 40 रुपये में उपलब्ध होगी। इसके अलावा चावल-राजमाह की प्लेट की कीमत भी 60 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दी गई है। दुकानदारों का कहना है कि व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी होने से उन्हें घाटा उठाना पड़ रहा था, जिसके चलते दाम बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किए हैं, लेकिन कई दुकानदारों ने नई दरों के सूचना पोस्टर लगा दिए हैं। कुछ दुकानदारों ने समोसे के दाम तो नहीं बढ़ाए, लेकिन उसका आकार छोटा कर दिया है।

हमीरपुर बाजार में चने की दुकान पर उपस्थित ग्राहक। संवाद

हमीरपुर बाजार में चने की दुकान पर उपस्थित ग्राहक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें