फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टैक्सी चालक की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

Mon, 17 Feb 2025 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। प्रथम दृष्टि में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान होशियार सिंह निवासी लडभड़ोल जिला मंडी के रूप में हुई है। टैक्सी चालक चंडीगढ़ से सवारियां लेकर मंडी जा रहा था। वह सुजानपुर में एक ढ़ाबे में खाना खाने के लिए रुका। खाना खाने के बाद वह बेहोश होकर गिर गया। होशियार सिंह को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने होशियार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी भगत सिंह ने कहा कि टैक्सी चालक की मौत हुई है। प्रथम दृष्टि में हार्टअटैक से मौत की आशंका है। मामले की छानबीन जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें