टैक्स डिफाल्टरों को नगर परिषद अब कोर्ट में घसीटेगी। फाइनल नोटिस देने के बावजूद करीब डेढ़ दर्जन भवन मालिकों ने हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है। अब नगर परिषद ने डिफाल्टरों पर कानूनी कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है।
अगले माह नगर परिषद कोर्ट में केस फाइल करने वाली है। नगर परिषद हमीरपुर में करीब चार दर्जन से अधिक हाउस टैक्स डिफाल्टर थे। नोटिस और हाउस टैक्स में छूट के चलते अधिकतर भवन मालिकों ने हाउस टैक्स चुका है।
करीब ढाई दर्जन भवन मालिकों ने नोटिस और छूट के बावजूद हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की। इसके चलते नगर परिषद हमीरपुर ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को फाइनल नोटिस भेजा।
इसके चलते करीब एक दर्जन उपभोक्ताओं ने तो हाउस टैक्स की कुछ राशि चुका दी है, लेकिन करीब डेढ़ दर्जन उपभोक्ताओं ने अब तक भी हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है।
इसके चलते नप ने इन डिफाल्टरों के खिलाफ कोर्ट में केस फाइल करने की तैयारी कर ली है। सितंबर में केस कोर्ट में फाइल कर दिया जाएगा।
नोटिस के बावजूद डिफाल्टरों ने हाउस टैक्स की अदायगी नहीं की है। डिफाल्टरों से गृह कर वसूलने के लिए नप कोर्ट का दरवाजा खटखटा रही है।
- दीप कुमार बजाज, उपाध्यक्ष, नप हमीरपुर