फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो सप्ताह से सूखे नल, पानी ढोकर बुझानी पड़ रही प्यास

Tue, 10 Nov 2026 05:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बगलू गांव के वार्ड पांच में पेयजल संकट
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी जल शक्ति विभाग के कार्यालय के घेराव की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। विकासखंड टौणी देवी की ग्राम पंचायत भेरड़ा के बगलू गांव के वार्ड नंबर पांच में पिछले दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नलों से पानी न आने के कारण लोगों को दूर-दराज के प्राकृतिक जल स्रोतों और बावड़ियों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। पेयजल संकट से महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। पशुओं के लिए भी पानी जुटाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

प्रभावित ग्रामीण टेकचंद, चुन्नीलाल, कुलदीप, सीमा, नर्मदा, मंगला और सुमना ने कहा कि इस समस्या के बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार अवगत करवाया, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग के प्रति रोष जताते हुए कहा कि वे नियमित रूप से पानी के बिलों का भुगतान कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें पेयजल सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ड में जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण जल शक्ति विभाग के कार्यालय का घेराव कर खाली मटके लेकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन




कोट

-समस्या ध्यान में आई है । जल्द ही समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।-नितिन भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग टौणी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें