फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासिक धर्म में व्यक्तिगत स्वच्छता का रखें ध्यान : कमल

Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बडू बहुतकनीकी संस्थान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को बड़ू बहुतकनीकी काॅलेज में मासिक धर्म स्वच्छता पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. कमल मनकोटिया ने विद्यार्थियों को मासिक धर्म के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म के दौरान किशोरियों और महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि सेनिटरी पैड के सही निपटान के लिए विभाग ने बहुतकनीकी काॅलेज में भी एक इंसीनरेटर स्थापित किया है। पैड को जहां-तहां फेंकने के बजाय इंसीनरेटर में डालकर नष्ट किया जाना चाहिए। इस अवसर पर जेंडर विशेषज्ञ निशा देवी ने विद्यार्थियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें