घंघोट में टीबी स्क्रीनिंग के दौरान एक्सरे करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। स्रोत : स्वास्थय वि
बिझड़ी (हमीरपुर)। टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घंघोट में एक्स-रे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया। शिविर में 82 लोगों के एक्सरे किए। इनमें से चार लोगों में टीबी के लक्षण मिले। सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी ने कहा कि शिविरों में लोगों को टीबी के बारे में जागरूक किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में काफी मददगार साबित हो रहे हैं।