फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नौकरी छोड़ अपनाया स्वरोजगार, रिंपीका बनी आत्मनिर्भर

Thu, 30 Apr 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सासन की रिंपीका फास्ट कॉर्नर में काम करते हुए। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। बदलते समय के साथ युवा वर्ग जहां नौकरी की तलाश में शहरों की ओर रुख कर रहा है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्वरोजगार अपनाकर न केवल आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि समाज के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

सासन क्षेत्र की रहने वाली रिंपीका ने नौकरी छोड़कर अपना छोटा सा फास्ट फूड कॉर्नर शुरू किया और आज हर महीने अच्छी आमदनी अर्जित कर रही हैं। रिंपीका पहले एक निजी संस्था में कार्यरत थीं, लेकिन सीमित वेतन और लंबे कार्य घंटों के कारण वे अपने परिवार को पर्याप्त समय भी नहीं दे पा रही थीं।
ऐसे में उन्होंने नौकरी छोड़कर स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया। शुरुआत में उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से चाऊमिन, मोमोज और अन्य खाद्य पदार्थ बनाने का प्रशिक्षण लिया। घर के पास ही दुकान खोलकर उन्होंने लोकप्रिय व्यंजनों को अपने मेन्यू में शामिल किया, ताकि कम निवेश में काम शुरू किया जा सके।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्हें ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम के तहत गैस बर्नर, फ्रिज, अलमारी और कुर्सियां जैसी आवश्यक सुविधाएं मिलीं, जिससे उन्हें अपने काम को आगे बढ़ाने में मदद मिली।
खास बात यह है कि रिंपीका अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ अपने व्यवसाय को भी सफलतापूर्वक संभाल रही हैं। वर्तमान में वे हर महीने मोमो और चाऊमिन बेचकर लगभग 10 से 12 हजार रुपये तक की कमाई कर रही हैं। उनका कहना है कि वे धीरे-धीरे अपने व्यवसाय का विस्तार करेंगी और मेन्यू में नए व्यंजन शामिल करेंगी, जिससे उनकी आय में और वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें