हिमाचल व्यापार कल्याण बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य सुशील शर्मा। स्रोत जागरूक पाठक
- फोटो : मृतक श्रमिक के परिजनों को समझाती पुलिस।
भोटा(हमीरपुर)। नगर पचांयत भोटा के सुशील शर्मा को हिमाचल व्यापार कल्याण बोर्ड का गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया है। कारोबारियों की शिकायतों के निवारण के लिए सरकार ने व्यापारी कल्याण बोर्ड गठित किया है। पूरे हिमाचल से 111 व्यापारी बने गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किए गए हैं। भोटा व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा, उपप्रधान कमल दुग्गल, अतुल दत्याल, नगर पचांयत के पूर्व प्रधान शरण प्रसाद आदि ने सुशील शर्मा को सदस्य नियुक्त करने पर मुख्यमंत्री सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। संवाद