फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़े पांच वाहनों को मारी टक्कर

विज्ञापन
बड़सर के मैहरे बाजार में अनियंत्रित कार की टक्कर से नाली में घुसी गाड़ी।
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे बाजार में शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार गाड़ी ने करीब पांच वाहनों को टक्कर मार दी। गाड़ी तेज रफ्तार में ऊना की तरफ से आ रही थी और अचानक नियंत्रण खो दिया। इसमें सड़क की एक तरफ खड़े पांच वाहनों को टक्कर मार दी। वहीं इस हादसे में सड़क किनारे खड़े एक लड़के को भी चोटें आईं। बाद में उसे अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। इस हादसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी क्षति पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। वहीं इस बारे थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने कहा कि आपसी समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें