फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने किया कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपायुक्त देवाश्वेता बानिक ने मंगलवार को एनआईटी स्थित जिला कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कोविड केयर सेंटर पहुंचीं देवाश्वेता बनिक ने वहां संक्रमितों को दी जा रही विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कोविड केयर सेंटर की सफाई व्यवस्था, मरीजों को दिए जा रहे खाने, दवाइयों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उपायुक्त ने वीडियो कॉल के माध्यम से मरीजों के साथ सीधा संवाद भी किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने मरीजों से विभिन्न सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी ली। इस अवसर पर मरीजों ने विभिन्न सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें