भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भुक्कड़ चौक स्थित पेट्रोल पंप मालिक को एक व्यक्ति ने तेजाब से जलाने की धमकी दी है। बेखौफ होकर उसने मालिक को तलवार से काटने की भी धमकी दी। भोरंज थाना में दी शिकायत में पंप मालिक रजत गुप्ता ने कहा कि सोमवार करीब पांच बजे रमेश चंद पुत्र बेली राम पंप के सामने वाली दुकान पर आया। जब उसने उससे गाड़ी में तेल डालने के पैसे मांगे तो वह भड़क गया और गाली देने लगा व वहां से चला गया। इसके करीब 15 मिनट बाद वह फिर आया और तलवार लहराने लगा और काट डालने की धमकी दी। उसने तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। थाना प्रभारी छोटा राम चौधरी ने बताया कि शिकायत मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।