टाउन हॉल हमीरपुर में आयोजित सुपर मैग्नेट पब्लिक स्कूल प्रतापनगर के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति
हमीरपुर। सुपर मैग्नेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रतापनगर ने शनिवार को टाउन हॉल हमीरपुर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में हिमाचल प्रशासनिक सेवा अधिकारी शिल्पी बेक्टा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिल्पी बेक्टा ने बच्चों को गुड और बेड टच के बारे में जागरूक किया और किसी कठिन परिस्थिति में हार नहीं मानने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य वाटिका सूद ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
बच्चों की ओर से पंजाबी गिद्दा, नाटी, एकांकी, देशभक्ति और राम आएंगे पर प्रस्तुति दी। स्कूल के अध्यक्ष शगुन दत्त शर्मा ने सुपर मैग्नेट समूह के विभिन्न आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट उपप्राचार्य किरण बाला की ओर से पढ़ी गई। बच्चों को शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के निदेशक अमित कपिल ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर स्कूल की निदेशक मीना शर्मा, शिशु बाला, सिल्वर स्कूल की चेयरमैन शकुंतला नुघाल, मॉडर्न स्कूल जयसिंहपुर के स्टाफ सहित सुपर मैग्नेट स्कूल के स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।