फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सनी सिक्स अवाहदेवी टीम ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट

Mon, 19 May 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
वॉलीबॉल टूर्नामेंट की विजेता टीम को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बजड़ौह में परमार यूथ क्लब बजड़ौह की ओर से अंडर-19 वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग दस टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

इस आयोजन के मुख्य संरक्षक परमार युवक मंडल बजड़ौह के जितेंद्र नगवाल ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेलों की ओर प्रोत्साहित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना था। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान बजड़ौह टीम और नवाही टीम के बीच आमना-सामना हुआ।
बजड़ौह की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नवाही को सीधे सेटों में पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में बधानी और सनी सिक्स अवाहदेवी टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। उत्कृष्ट टीम समन्वय और रणनीति के दम पर सनी सिक्स अवाहदेवी ने बधानी को हराकर फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

वहीं, फाइनल मुकाबला बजड़ौह और सनी सिक्स अवाहदेवी के बीच खेला गया, जो कि दर्शकों के लिए अत्यंत रोमांचक और दिलचस्प रहा। सनी सिक्स अवाहदेवी की टीम ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम सनी सिक्स अवाहदेवी को 4100 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता बजड़ौह की टीम को 3100 रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें