हमीरपुर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने शनिवार को हमीरपुर शहर के निकटवर्ती क्षेत्र दड़ूही का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू के समक्ष सोलर लाइटों से संबंधित समस्या और अन्य मांगें रखीं। उन्होंने समस्याओं का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने गांव के सभी पात्र लोगों से प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील भी की। इससे पहले, दड़ूही पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी से स्वागत किया।