फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुनैहल खड्ड का सात करोड़ से होगा तटीकरण

Mon, 09 Feb 2026 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
उपमंडल भोरंज के तहत सुनैहल खड्ड। संवाद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के तहत आने वाली सुनैहल खड्ड के तटीकरण पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इससे बरसात के मौसम में होने वाले भूमि कटाव से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

इस कार्य की शुरुआत जल शक्ति विभाग ने जाहू क्षेत्र से की है। सुनैहल खड्ड के तटीकरण के लिए विभागीय अधिकारियों ने उठाऊ पेयजल योजना जख्योल-कड़ोहता के जाहू स्थित पंप हाउस से लेकर भकेड़ा पंचायत के सुलखान-गौटा तक करीब छह किलोमीटर क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया है। इन चिह्नित क्षेत्रों में सपार लगाकर भूमि कटाव को रोका जाएगा।

इससे जहां सुनैहल खड्ड के किनारे कृषि योग्य भूमि को बरसात के मौसम में होने वाले नुकसान से बचाया जाएगा, वहीं कई घर भी सुरक्षित होंगे। जल शक्ति विभाग की प्रपोजल पर तटीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर पंचायत प्रतिनिधियों व किसानों ने प्रसन्नता जाहिर की है।
विज्ञापन

जाहू पंचायत के पूर्व प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, किसान शेर सिंह, शंकर राम, अनंत राम, कृष्ण लाल, शक्ति चंद, उत्तम चंद, कांशी राम आदि ने बताया कि भूमि कटाव वाले क्षेत्रों में सपार लगने से बरसात के मौसम में होने वाले नुकसान से भूमि सुरक्षित होगी।

कोट

सुनैहल खड्ड के तटीकरण के लिए सात करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्रेटवाल लगाकर भूमि को सुरक्षित किया जाएगा। इसका कार्य जाहू क्षेत्र से शुरू कर दिया गया है। -राजेंद्र सिंह पठानिया, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग उपमंडल लदरौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें