फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैं नचना मोहन दे नाल... से गूंजा सुजानपुर

Sun, 07 Sep 2025 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर शहर में गणेश उत्सव के समापन पर निकाली गई शोभा यात्रा। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में गणेश उत्सव का समापन शनिवार को हुआ। उत्सव के समापन पर भक्ति संगीत में नाचते गाते श्रद्धालुओं ने शहरभर में शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में गणपति बाबा मोरिया, मैं नचना मोहन दे नाल... आदि भक्ति भरे गीत गाकर शहरभर में भक्तिमय माहौल कर दिया।
विज्ञापन

शहर में ऐतिहासिक चौगान और प्राचीन हनुमान मंदिर में दो अलग स्थान पर करीब 10 दिन गणेश उत्सव मनाया गया। चौगान में प्रतिदिन कथावाचक पंडित द्वारा प्रवचन तथा भक्तिगीत संगीत तथा विभिन्न प्रकार की झांकियां निकालीं। उत्सव के आयोजकों ने चौगान में भंडारे का आयोजन भी किया।
कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल मनोज शर्मा ने बताया कि आयोजित गणेश उत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से मनाया गया। शहरभर में शोभायात्रा निकालकर विसर्जन किया गया। वहीं, दूसरी ओर प्राचीन हनुमान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रवण कुमार की अगुवाई में पंडित आशुतोष शर्मा ने यज्ञ का आयोजन किया। पंडित आनंद अवस्थी ने बताया कि शनिवार गणेश उत्सव का धूमधाम से विसर्जन किया गया, जिसमें बाजार में भगवान गणेश की शोभायात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें