फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुजानपुर होली मेला: राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को सजा चौगान, डिप्टी सीएम करेंगे आगाज, बब्बू मान मचाएंगे धमाल

Sun, 01 Mar 2026 01:18 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।

सार

Sujanpur Holi Fair: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में होली पर्व को बड़े महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। सुजानपुर में रविवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद मेले का शुभारंभ करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मेले को लेकर निरीक्षण करतीं उपायुक्त हमीरपुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव का रविवार को आगाज होगा। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दोपहर बाद मेले का शुभारंभ करेंगे। इससे पहले आयोजन को लेकर शनिवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने विभागीय अधिकारियों के साथ चौगान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ से पहले पगड़ी रस्म के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं, प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

मेले के शुभारंभ के बाद उपमुख्यमंत्री चौगान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों, संस्थाओं और स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे। शाम को वह कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करेंगे। पहली सांस्कृतिक संध्या के मुख्य आकर्षण पंजाबी गायक बब्बू मान एवं हार्मनी ऑफ द पाइन्स होंगे। मेले में दूरदराज से आए व्यापारियों ने शनिवार को अपना कारोबार शुरू कर दिया है। प्रशासन की ओर से मेला स्थल को सजाया जा रहा है। मेले में सफल आयोजन को लेकर झूले लगाए गए हैं। पार्किंग स्थल बना दिया गया है। मेले में इस बार मुख्यत: सेल्फी प्वाइंट, चंबा के रूमाल की प्रदर्शनी और हिमाचली झमाकड़ा की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा पशुधन प्रदर्शनी एवं महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी।

आकाशीय लालटेन की रोशनी से जगमगाएगा आसमान
राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 में इस बार कई नई गतिविधियां शामिल की गई हैं। उत्सव के उद्घाटन अवसर पर पहली मार्च की शाम को टीहरा के ऐतिहासिक किले से उत्सव के आयोजन स्थल चौगान से आकाशीय लालटेन उड़ाई जाएंगी। सुजानपुर का आसमान इन आकाशीय लालटेन की रोशनी से जगमगा उठेगा। इस दौरान ऐतिहासिक किले के परिसर में दीप भी प्रज्वलित किए जाएंगे। तीन मार्च की शाम को साढ़े छह बजे ब्यास नदी के किनारे ब्यास आरती भी की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

चार एचआरटीसी बसों की मिलेंगी सेवाएं
राष्ट्रीय होली उत्सव के लिए एचआरटीसी की ओर से चार विशेष बसें चलाई जाएंगी। यह बसें सुजानपुर से विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी। हालांकि मांग के आधार पर बसों की संख्या में इजाफा होगा। यात्रियों को मेले में आने-जाने के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।

100 सुरक्षा कर्मी संभालेंगे मैदान में होली उत्सव का जिम्मा
मेले की सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। पुलिस प्रशासन की ओर से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए 100 सुरक्षा कर्मियों की तैनात की गई। इसमें 50 होमगार्ड और 50 पुलिस कर्मी शामिल हैं। सांस्कृतिक संध्याओं में अक्सर भीड़ अधिक होती है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कमी न हो, इसके लिए व्यापक प्रयास किए गए। वहीं, अग्निश्मन विभाग की  एक गाड़ी भी मौके पर तैनात होगी।
विज्ञापन

सुजानपुर होली मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उपमुख्यमंत्री राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ करेंगे। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। -विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर एवं मेला अधिकारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें