फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर-धनेटा-चंडीगढ़ बस बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Fri, 28 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। एचआरटीसी की सुजानपुर से धनेटा वाया चंडीगढ़ बस सेवा बंद होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सुजानपुर से सुबह 4:50 बजे वाया धनेटा होकर चंडीगढ़ जाने वाली एचआरटीसी बस पिछले तीन माह से बंद है।
विज्ञापन

इस महत्वपूर्ण बस सेवा के बंद होने से चंडीगढ़ आने-जाने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और उपचार के लिए जाने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह 4:50 बजे चलने वाली यह बस सुजानपुर, धनेटा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए चंडीगढ़ पहुंचने का सुविधाजनक और किफायती साधन थी। समय पर बस मिलने से यात्री सुबह ही चंडीगढ़ पहुंचकर जरूरी काम निपटाने के बाद वापस लौट सकते थे।
विज्ञापन

निजी टैक्सी की तुलना में बस का किराया कम होने के कारण आम लोगों के लिए यह सेवा काफी उपयोगी थी। बस सेवा बंद होने के बाद मरीजों समेत अन्य यात्रियों को दूसरे साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने एचआरटीसी प्रबंधन और प्रशासन से जनहित में इस बस सेवा को जल्द बहाल करने की मांग की है।
कोट
यात्रियों की संख्या लगातार कम होने के कारण बस रूट को बंद किया गया है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सेवा को दोबारा शुरू करने पर विचार किया जा सकता है। -राज कुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें