फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर जाने वाली बस को भेजा कटड़ा, यात्री परेशान

Wed, 18 Mar 2026 12:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
आधे घंटे बाद ऊना डिपो की बस में गंतव्य को रवाना यात्री
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। रविवार रात को हमीरपुर से सुजानपुर के लिए चलने वाली हमीरपुर डिपो की बस को अचानक कटड़ा रूट पर भेज दिया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बस का इंतजार कर रहे यात्री करीब आधे घंटे तक बस अड्डा सहित अन्य बस ठहराव स्थानों पर इंतजार करते रहे। हमीरपुर डिपो की यह बस हमीरपुर से सुजानपुर के लिए रात को 8:20 पर रवाना होती है। रविवार को यह बस सुजानपुर रूट पर जाने के बजाय कटड़ा के लिए रवाना कर दी। सुजानपुर जाने वाले यात्रियों को मजबूरन इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


बस के नहीं आने से यात्रियों में नाराजगी भी देखने को मिली। करीब आधे घंटे बाद ऊना डिपो की बस सुजानपुर के लिए रवाना हुई। इस बस में यात्री गंतव्य को रवाना हुए। यात्रियों ने बताया कि यदि रूट में बदलाव किया गया था तो इसकी सूचना पहले ही दे दी जानी चाहिए थी। लोगों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से ऐसे मामलों में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पहले से ही बसों के खराब होने के कारण यात्री को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। अब बिना सूचना के रूट में बदलाव कर दिया। उधर, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बस को कटड़ा भेजा था। हालांकि कुछ समय बाद अन्य बस को रूट पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें