फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वुशू प्रतियोगिता में सुजानपुर ब्लॉक प्रथम

Sat, 02 May 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज में आयोजित वुशू प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन भोरंज में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें अंडर-14, अंडर-17 और सीनियर वर्ग शामिल रहे। करीब 60 खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल का परिचय दिया। इस दौरान सुजानपुर ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वहीं, हिम अकेडमी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा, जबकि जालपा वुशू अकेडमी जाहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मई के आखिरी सप्ताह प्रदेश स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता सुंदरनगर में होगी। आयोजकों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई दी। इस अवसर पर शशिपाल, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें