हमीरपुर। जिले में चीनी के दामों में अचानक बढ़ोतरी से रसोई का बजट प्रभावित होने लगा है। पिछले एक सप्ताह में चीनी 50 से बढ़कर 65 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। बुधवार को कीमत में 10 रुपये का उछाल आया, जबकि इससे पहले पांच रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।
स्थानीय दुकानदारों के अनुसार खपत बढ़ने के कारण चीनी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। कीमत बढ़ने का असर मिठाई, चाय, बेकरी सहित चीनी से तैयार होने वाले अन्य खाद्य उत्पादों पर भी पड़ सकता है।
उपभोक्ताओं रीना देवी, निर्मला कुमारी, राजकुमारी और वंदना ठाकुर ने कहा कि एक सप्ताह में दो बार भाव बढ़े हैं। त्योहारी सीजन में बढ़ी कीमतों से लोगों की परेशानी और बढ़ेगी। जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर आंचल कुमारी ने बताया कि इस संबंध में अधिसूचना जारी हुई है।