फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और बच्चों को कमरे से बाहर निकाल फंदे से झूला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
ताल(हमीरपुर)। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ते भ्यूंट गांव के युवक ने छत से फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। हालांकि युवक के आत्महत्या करने के कारणों का सही पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर छानबीन आरंभ कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने सोमवार दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

अशोक कुमार (36) निवासी गांव भ्यूंट डाकघर भरठयाण ने रविवार रात को घर की छत से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रात को उसने अपने पत्नी व बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया और खुद कमरे में सो गया। उसकी पत्नी बच्चों सहित सास-ससुर के कमरे में सो गई। सोमवार सुबह जब मृतक का छह वर्षीय बेटा स्कूल की वर्दी लाने कमरे में गया तो उसने पाया कि उसका पिता वहां नहीं है। इस बात की जानकारी उसने परिजनों को दी। जब परिजनों ने ढूंढा तो अशोक का शव मकान की ऊपरी मंजिल के कमरे में छत से लटका हुआ पाया गया। इस पर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सदर थाना प्रभारी की अगुवाई में टीम ने मौके पर जाकर परिजनों के बयान दर्ज किए। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वह कोहली स्थित हार्डवेयर की दुकान में काम करता था। अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। मृतक का भाई परिवार सहित लुधियाना में रहता है। थाना प्रभारी सदर संजीव गौतम का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें