फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में कूल्हे के ज्वाइंट का सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कूल्हे के ज्वाइंट का सफल ऑपरेशन कर इसे बदला गया है। एक अन्य मामले में अस्पताल में दूरबीन से टांग की टूटी हड्डी का भी ऑपरेशन किया गया है। वहीं, कोरोना की दूसरी लहर के चलते करीब दो माह से अस्पताल में बंद हुई सामान्य सर्जरी भी जुलाई माह के पहले सप्ताह शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

अस्पताल में दो माह से आपातकालीन सर्जरी के अलावा अन्य सामान्य सर्जरी को स्थगित कर आगे की तिथि दी जा रही थी। जबकि, ऑर्थो और गायनी के अधिकतर जरूरी ऑपरेशन कोरोना काल की चरम सीमा में भी किए गए। अब जबकि परिस्थितियां सामान्य होती जा रही हैं और कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, अस्पताल में सभी ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी है।
इनमें ऑर्थो, गायनी, आंख रोग आदि के ऑपरेशन तो पहले से ही शुरू हैं। कोरोना काल में ऑर्थो में औसतन 50 लोगों की सर्जरी हुई है। जबकि, सामान्य परिस्थितियों में ऑर्थो में 90 के करीब ऑपरेशन होते हैं। वहीं, सामान्य सर्जरी में भी सप्ताह में औसतन दस सर्जरी होती है। दो माह से सामान्य सर्जरी का इंतजार कर रहे लोगों को अब जल्द ही इसका लाभ मिलने वाला है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विभाग के एचओडी डॉ. संजय ने कहा कि अस्पताल में हाल ही में कूल्हे के ज्वाइंट का ट्रांसप्लांट और दूरबीन से टांग की हड्डी का ऑपरेशन किया गया है। कोरोना काल में भी जरूरी ऑपरेशन किए गए हैं। उधर, एमएस डॉ. रमेश चौहान ने कहा कि जुलाई से सामान्य सर्जरी भी शुरू करने की तैयारी है। अभी फिलहाल वह छुट्टी पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें