हमीरपुर। जिलेभर के 67 स्कूलों में विद्यार्थियों को कंप्यूटर कोडिंग, रोबोटिक और एआई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्टेम प्रोजेक्ट के तहत 25 सितंबर को स्कूलों में आयोजित प्रवीणता परीक्षा के बाद अब स्कूलों में ऑनलाइन बूस्ट प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गए हैं।
शिविरों में राष्ट्र स्तर के प्रशिक्षित विशेषज्ञ विद्यार्थियों को सरल व आसान माध्यमों से कंप्यूटर, क्यान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दे रहे हैं। बूस्ट प्रशिक्षण शिविर 15 दिन तक आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण सत्र के बाद आगामी समय में विद्यार्थियों को तकनीकी कौशलों को सीखने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) पायलट प्रोजेक्ट जिले के 67 स्कूलों में संचालित किया गया है। सितंबर में ओएमआर शीट पर परीक्षा लेने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से उत्तर कुंजियों को जांच के लिए निदेशालय भेजा गया है। परिणाम के साथ अब प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जा रहा है। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र तक विद्यार्थियों को तकनीकी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), कंप्यूटर कोडिंग, रोबोटिक व एआर तकनीक के बारे में पूर्ण रूप से ज्ञान होगा।
स्टेम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कम आयु में विज्ञान, गणित, प्रौद्योगिकी और इंजीनियरिंग विषयों में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित करने और उनमें तार्किक सोच, जिज्ञासा जैसे महत्वपूर्ण कौशलों को बढ़ावा देना है।
कोट
शिक्षा में नवाचार और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्टेम कार्यक्रम को शुरू किया गया है। प्रथम चरण में स्कूलों में परीक्षा का आयोजन किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
-पूनम, जिला समन्वयक, स्टेम कार्यक्रम, डाइट गौना करौर
इन स्कूलों शुरू हुए शिविर
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट, लंबलू, कुठेड़ा, मटाहणी, नाल्टी, अमरोह, झगड़ियाणी, ऊहल, बाल स्कूल हमीरपुर, कन्या स्कूल हमीरपुर, बोहणी, टौणी देवी, गौना करौर, जलाड़ी, कन्या नादौन, बाल नादौन, सेरा, अमलैहड़, चौड़ू, बदारन, रैल, भूंपल, बाड़ा, कक्कड़, चौरी, पटलांदर, चबूतरा खास, बीड़ बगहेड़ा, सुजानपुर, मुंडखर, भरेड़ी, मैड़, ताल, टिक्कर खतरियां, लदरौर, जाहू, चंबोह, समीरपुर, परोल, बधानी, मैहल, बाहनवीं, पट्टा, डिडवीं, भोरंज, धबीरी, बिझड़ी, ग्यारह ग्रां, बड़सर, महारल, गारली, रैली जजरी, झिरालड़ी, धंगोटा, बणी, जौड़ेअंब, दांदडू, ब्याड़, भोटा, जोल सप्पड़, कांगू, धनेटा, गलोड़, बटारन, स्नाही और बल्हडूहक।