फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों को उद्यमिता, नवाचार और उभरते अवसरों की दी जानकारी

Fri, 18 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर में ग्रोथ-2026 क्षेत्रीय सहभागिता श्रृंखला के दूसरे दिन वीरवार को नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप और उभरते अवसरों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को नए विचारों को उद्यम का रूप देने और स्वरोजगार के अवसर तलाशने की जानकारी दी।
विज्ञापन

ई-सेल संपर्क कार्यक्रम में ई-सेल के प्रभारी डॉ. जय प्रकाश और डॉ. शैम्पी कंबोज ने नवाचार, उद्यमिता, नए उद्यमों और रोजगार के उभरते अवसरों पर व्याख्यान दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और ई-सेल सदस्यों ने भाग लिया। व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद भी किया।
इस अवसर पर प्रबंधन अध्ययन विभाग के अध्यक्ष डॉ. विवेक तिवारी और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुंदर कला नेगी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक जानकारी के साथ नए दृष्टिकोण भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें