फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बस स्टॉप पर पास बनाने की सुविधा न होने से विद्यार्थी परेशान

Tue, 04 Feb 2025 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विद्यार्थियों को मैहरे बस स्टॉप के काउंटर पर बस पास बनाने की सुविधा नहीं मिल रही है। इस कारण विद्यार्थियों को करीब चालीस किलोमीटर दूर हमीरपुर आकर बस पास बनाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालांकि यहां पर वरिष्ठजनों, दिव्यांगों और महिलाओं के लिए तो पास बनाने की सुविधा मिल रही है, लेकिन विद्यार्थी इससे वंचित हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से बस पास की सुविधा दी जाती है। पास के जरिये लाभार्थी को किराये में निर्धारित राशि की छूट मिलती है।
क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हर रोज सैकड़ों छात्र यहां पर बसों के माध्यम से पहुंचते हैं, लेकिन इन सभी को अगर बस पास बनाना हो तो उसके लिए इन्हें जिला मुख्यालय हमीरपुर जाना पड़ता है। मैहरे से हमीरपुर की दूरी करीब 40 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों में संजीव, राघव, सुमित, प्रीत, अक्षय, रागिनी, निखिल आदि ने मैहरे में पास बनाने की सुविधा देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें