विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर गांधी चौक हमीरपुर में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : पैसेंजर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों में मची होड़।
हमीरपुर। जिला भर में शनिवार को विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जल शक्ति विभाग हमीरपुर की ओर से गांधी चौक में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली विद्यार्थियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ भाग लिया। रैली में विद्यार्थियों ने पोस्टर और जागरूकता नारों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के एसडीओ राकेश सोनी ने कहा कि अपने घरों की पानी की टंकी की नियमित रूप से सफाई करनी चाहिए। नल को अच्छी प्रकार से बंद रखना चाहिए। पानी की लाइन में टुल्लू पंप नहीं लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जितना हो सके, पानी का संग्रहण करना चाहिए।