शहीद जितेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी में विद्यार्थियों को जागरूक करते बिझड़ी प?
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। शहीद जितेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोहारी में बुधवार को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस चौक बिझड़ी के प्रभारी अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए विद्यार्थी फोन का प्रयोग कम से कम करें और साइबर क्राइम से बचें और दूसरों को भी इस बारे में जागरूक करें।
स्कूल से घर आते जाते समय यातायात नियमों का भी पूरी तरह से पालन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशे से धीरे-धीरे मनुष्य मौत का ग्रास बन जाता है। इसलिए नशे से दूर रहें और दूसरे लोगों को भी इस बारे में जागरूक करें। शिविर में उपस्थित समाजसेवी भानू शर्मा ने जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं में 80 फीसदी अंक लेने वाले विद्यार्थियों को पांच हजार रुपये प्रोत्साहित राशि और स्टाफ सदस्यों के लिए प्रीतिभोज देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य दिलेर सिंह पठानिया ने बताया कि शिविर मेें विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, अपराधों से बचना, नशा व साथ में सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया।