फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों का पालन करें विद्यार्थी : निर्मल

Thu, 23 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कन्या विद्यालय नादौन में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर का के दौरान विद्यार्थी व अन्य। स्रोत : - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। रावमापा कन्या नादौन में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या मंजू रानी ने की। नादौन थाने के एसएचओ निर्मल सिंह बतौर मुख्य अतिथि तथा एसआई देवानंद बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। एसएचओ निर्मल सिंह ने यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और सड़क पर सतर्क रहने की सलाह दी। विद्यालय में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं के उच्च माध्यमिक वर्ग के हिंदी भाषण में सरोजिनी नायडू सदन की कृतिका और अंग्रेजी भाषण में सरोजिनी नायडू सदन की रिद्धिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के हिंदी भाषण में सरोजिनी नायडू सदन की सारिका और अंग्रेजी भाषण में कल्पना चावला सदन की शाइना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय माध्यमिक वर्ग में नारा लेखन में प्रीति तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में जीविका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें