सासन स्कूल में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते शिक्?
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सासन में उपमंडल हमीरपुर के बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। इसमें 85 स्कूलों के 776 बच्चेे भाग ले रहे हैं। बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ राजकीय उच्च पाठशाला सासन की मुख्याध्यापक पूनम छैला ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान युग में विज्ञान का अधिक महत्व है। हमें आगे बढ़ने के लिए विज्ञान की नई-नई तकनीकों को अपनाना होगा।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक सुधीर चंदेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज भी विद्यार्थी विज्ञान विषय को कठिन विषय मानते हैं। सभी बच्चों को वैज्ञानिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि वह भविष्य के निर्माता बनें। बाल विज्ञान कांग्रेस बच्चों में जिज्ञासा उत्पन्न करने और उनकी रचनात्मक सोच को उजागर करने और उनकी कल्पना को साकार करने का अवसर प्रदान करती है।
यह कार्यक्रम तीन दिन तक इस विद्यालय में चलेगा। इसमें बच्चे अलग-अलग गतिविधियों में भाग लेंगे और यहां से चुने हुए बाल वैज्ञानिक जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इसी दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने विज्ञान समूहगान से विज्ञान की महता का प्रस्तुतीकरण किया। इस अवसर में रितेश कुमार, अजय नंदा, अमित कुमार, रघुवीर, प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, संजय सहित अन्य गणमान्य लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।