फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: विद्यार्थियों ने आपदा से निपटने का लिया प्रशिक्षण

Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा के भूगोल विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला मंगलवार को संपन्न हुई। कार्यशाला में करीब 50 विद्यार्थियों ने प्राकृतिक और मानव जनित आपदाओं के दौरान बचाव, राहत और पुनर्वास की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

होमगार्ड और अग्निशमन विभाग के विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भूकंप, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों से निपटने के व्यावहारिक तरीके बताए। प्रशिक्षण के दौरान आपदा के समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थान तक पहुंचने, बचाव कार्य शुरू करने और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रक्रिया समझाई गई।
विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करने के जरूरी व्यावहारिक कौशल भी सिखाए गए। समापन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. विभा ठाकुर ने कहा कि युवाओं को आपदा प्रबंधन के मूलभूत कौशल की जानकारी होना जरूरी है।
विज्ञापन

कार्यशाला के संचालक प्रो. राजीव ठाकुर ने होमगार्ड एवं अग्निशमन विभाग, महाविद्यालय प्रशासन, भूगोल विभाग और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें