राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी स्थापित में जिम में अभ्यास करते विद्यार्थी, शिक्षक।
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी में स्थापित जिम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. राजगीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कार्यकाल से स्कूल में बंद पड़े जिम को पुन: चालू किया गया है। ताकि स्कूल के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ जिम में कसरत करके स्वास्थ्य बना सके। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि स्वस्थ रहने के लिए जिम का अधिक से अधिक प्रयोग करें। इस दौरान स्कूल अध्यापक राजेंद्र सिंह एवं डीईपी कश्मीर सिंह ने विद्यार्थियों को जिम के महत्व के बारे में अवगत करवाया और जिम में जाने एवं अभ्यास के तरीके बताए। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों को ब्यास, सतलुज, रावी एवं चंद्रभागा चार सदनों में बांटा गया।