बाल स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के शुभारंभ पर विद्यार्थियों द्वारा बनाए ग
हमीरपुर। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में वीरवार को 31वें जिलास्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। उन्होंने बच्चों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और इस क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान के लिए मार्गदर्शन किया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने कहा कि तीन दिवसीय सम्मेलन में जिलेभर के 135 निजी व सरकारी स्कूलों के 574 विद्यार्थी विभिन्न गतिविधियों और मॉडलों की प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं।
यह सम्मेलन बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रचनात्मकता को प्रदान करने और उनकी कल्पना को आकार देने का अवसर प्रदान करता है। इसका उद्देश्य सीखने की प्रक्रिया को आसपास के भौतिक और सामाजिक वातावरण से जोड़कर स्कूलों में विज्ञान की पढ़ाई और सीखने के तरीके में बदलाव लाता है। तीन दिवसीय सम्मेलन में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान सर्वे रिपोर्ट, गणित ओलंपियाड, नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। सम्मेलन के प्रथम दिन विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान सर्वे रिपोर्ट में भाग लिया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 15 स्कूलों के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण थीम पर मैजिक वाटर डिवाइस, स्मार्ट ब्रिज, तरंगों से बिजली सहित अन्य विभिन्न मॉडल तैयार किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दो-दो विद्यार्थियों की 10 दस टीमों ने भाग लिया। वहीं, गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया। सम्मेलन में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, डिप्टी डीईओ प्रदीप कुमार, स्कूल प्रधानाचार्य नीना ठाकुर, विज्ञान अध्यापक संघ प्रधान विकेश कौशल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश रानी सहित अन्य मौजूद रहे।