धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा की रोवर एंड रेंजर यूनिट ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर मेकिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए सुंदर व प्रेरणादायक पोस्टर तैयार किए। इसमे भारत के स्वतंत्रता सेनानियों और महान नेताओं के अद्वितीय योगदान को दर्शाया गया। प्राचार्य डॉ. ज्ञान चंद राणा ने इस सफल आयोजन के लिए रोवर एंड रेंजर लीडर्स को हार्दिक बधाई दी।