केवि नादौन में आयोजित बैगलेस डे के दौरान मिट्टी से घड़े बनाने का प्रशिक्षण लेते विद्यार्थी। स्र
नादौन(हमीरपुर)। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में शनिवार को छठी से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए बैगलेस-डे मनाया गया। बैगलेस डे के तहत विद्यालय में विद्यार्थियों ने रचनात्मक एवं व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया। विद्यालय में बच्चों को हस्त कौशल सीखाने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्वर्णा देवी (बांसकला) रामेश्वरी देवी (चटाई बनाना) रविकांत (पॉटरी) अमित (कारपेंटर) मयंक पाल (चारपाई बनाना) राजीव (आर्ट ऑफ लिविंग) ने बच्चों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र से संबंधित कौशलों की जानकारी दी। सभी विद्यार्थियों ने अलग-अलग समूहों में जूट से चटाई, टोकरी बनाना, चारपाई बनाना, मिट्टी के बर्तन बनाना, लकड़ी के खिलौने बनाना, योग आदि सीखा। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य एसडी लखनपाल सहित अन्य मौजूद रहे।