फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की मॉक ड्रिल

Sun, 23 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मॉक ड्रिल के दौरान राहत बचाव कार्य करते कर्मचारी। स्रोत संस्
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में शनिवार को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल मार्च माह में प्रस्तावित चैत्र मेले के सफल आयोजन के लिए करवाई गई। मॉक ड्रिल आयोजन से पूर्व शुक्रवार को मंदिर परिसर में टेबल टॉक का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल में आगजनी के दौरान बचाव, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, घायल श्रद्धालुओं को चिकित्सा उपचार, स्मोक ड्रिल के दौरान पुलिस का योगदान सहित आपदाओं के निपटारण का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास अध्यक्ष एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने कहा कि मेले के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर आते हैं। इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से कैसे निपटा जाए, इसका अभ्यास किया गया। बीते वर्षों की तरह जिस प्रकार से शांतिपूर्वक मेले हुए हैं। इस बार भी नियमों के तहत और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए न्यास प्रशासन कार्य करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें