संवाद न्यूज एजेंसी
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय वदारन में विज्ञान प्रदशर्नी आयोजित की गई। कार्यक्रम में एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल (डाइट गौना हमीरपुर) नवीन शर्मा, एनआईटी हमीरपुर के प्रो. अरविंद कुमार, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मदन लाल डोगरा, मिलाप सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनेटा, गौना करौर, बसारल, अमलेहड़, नादौन स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छठी से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के अंतर्गत विज्ञान और गणित के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
वहीं, एक निजी कंपनी ने विद्यालय को टेलीस्कोप प्रदान किया। टेलीस्कोप के माध्यम से विद्यार्थियों को चंद्रमा, सितारे और निकटवर्ती ग्रहों को दिखाया जाएगा। मुख्यातिथि ने कहा कि इससे विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ेगी और वे अंतरिक्ष संबंधी गतिविधियों को और गहराई से समझ सकेंगे।