फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: श्लोक उच्चारण और समूह गान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 17 Oct 2026 01:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
अवाहदेवी माता मंदिर में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। अवाहदेवी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को श्लोक उच्चारण और समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के आठ स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छठी से आठवीं कक्षा तक कनिष्ठ और नौवीं से जमा दो तक वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कनिष्ठ वर्ग की श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में डीपीएस की तनीषा प्रथम, राजकीय उच्च पाठशाला कांगू का गहरा की अवनी ठाकुर द्वितीय और डीएवी ग्रयोह की मिस्टी तृतीय रहीं।
वरिष्ठ वर्ग में अजय मॉडल स्कूल के विद्यार्थी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की पायल द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चोलथरा की अर्पना तृतीय रहीं।
विज्ञापन

समूह गान प्रतियोगिता में राजकीय उच्च पाठशाला कांगू का गहरा की छात्राओं ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर ने दूसरा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगवाड़ा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में शास्त्री संत राम, शास्त्री धर्म सिंह ठाकुर और तिलक राज ठाकुर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजक वंदना गुलेरिया और मंदिर कमेटी के प्रधान रमेश चंद गुलेरिया ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
छठे नवरात्र पर माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। करीब 2,000 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें